फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन नहीं मिलने से पंडित नगला बाईपास आरओबी का काम लटका

Tue, 03 Nov 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंडित नगला बाईपास पर 102 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य सात माह से लंबित चल रहा है। कार्य ठप होने की मुख्य वजह जमीन की कमी बतायी जा रही है। यहां सर्विस रोड के अलावा बिजली शिफ्टिंग लिए भी जमीन की जरूरत है। इस मामले में सेतु निगम और एडीएम वित्त के बीच चार नवंबर को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


पंडित नगला बाईपास पर सेतु निगम आरओबी का निर्माण करा रहा है। इस पुल के इर्द-गिर्द निर्यातकों की 15 फैक्टरियां मौजूद हैं। पुल चौड़ा होने के कारण निर्यातकों के सामने कंटेनर के आवागमन को लेकर बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इस मामले में समस्या जानने के लिए सेतु निगम ने स्थानीय निर्यातकों की पिछले साल बैठक बुलाई थी। बैठक में निर्यातकों का कहना था कि सर्विस लेन चौड़ा होना चाहिए। यहां फैक्टरियों में कंटेनर आते रहते हैं। उत्पादों की डिमांड आने पर विदेशी बायर्स फैक्टरियों को देखने के लिए आते हैं। सड़क संकरी होने पर कंटेनर घूम नहीं पाएंगे। विदेशियों के सामने उनकी साख पर सवाल खड़ा होगा। निर्यातक नगर निगम को उसी आधार पर टैक्स देते हैं। रोड कम से कम 30 फीट चौडी होनी चाहिए। इधर विद्युत लाइन शिफ्टिंग के बगैर पुल का निर्माण संभव नहीं है। बिजली विभाग भी लंबा टावर खड़ा करने के लिए जमीन की मांग कर रहा है। इस बारे में सेतु निगम के सहायक परियोजना निदेशक शशिकांत का कहना है कि जमीन अधिग्रहण जिला प्रशासन को करना है। इस मामले में उनकी एडीएम वित्त के साथ चार नवंबर को बैठक होगी। डीएम ने एडीएम वित्त को जमीन अधिग्रहण करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन बैठक के बाद जमीन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। सर्विस रोड और बिजली शिफ्टिंग के चलते कार्य बंद होने से पुल के निर्माण की अवधि शासन स्तर पर बढ़ानी पड़ी। पहले पुल के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2026 निर्धारित किया गया था।



भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने शिद्दत से उठाया मुद्दा
मुरादाबाद। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने डीएम से पंडित नगला बाईपास आरओबी के कार्यों की समीक्षा करने की मांग की है। बताया कि निर्माण कार्य में हो रही इस अनावश्यक देरी के कारण प्रतिदिन हजारों नागरिकों को भीषण जाम एवं यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा कई बार समाप्त हो जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। आम नागरिकों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा संभल, चंदौसी, बदायूं, अलीगढ़, आगरा आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को भी निर्धारित मार्ग से आवागमन करने में परेशानी होती है। उन्हें मुरादाबाद-बरेली बाईपास की ओर से कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें