फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काम तेज, रामगंगा पुल तय समय से पूर्व खुलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने दस पिलरों की 12 बेयरिंग बदल दी हैं। अब चार पिलरों की बेयरिंग में आयलिंग का काम करना बाकी है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। संभावना है कि समय से पहले ही रामगंगा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू जाएगा। रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से सन राइज कंपनी काम कर रही है। कंपनी के वरिष्ठ अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि पुल के दस पिलरों की बेयरिंग बदल दी गई हैं। अब चार पिलरों की बेयरिंग को निकालकर उनकी आयलिंग करना बाकी रह गया है। हाइड्रोलिक जैक की मदद से स्पैन उठाकर बेयरिंग बदली जा रही हैं।
विज्ञापन

पुल के ऊपर सभी पांच एक्सटेंशन नए सिरे से लगाए गए हैं। अभी पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी है। रेलिंग का काम पूरा होने पर ऊपर काम नहीं रह जाएगा। जिला प्रशासन पैदल कांवड़ियों के लिए 20 से 26 फरवरी तक पुल खोलेगा। इसी कारण कार्यदायी संस्था ने पुल के ऊपर और बेयरिंग बदलने का काम 20 फरवरी तक समाप्त करने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें