फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आत्मदाह की धमकी देने वाली महिलाएं गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव अदलपुर निवासी गीता रानी और दूसरे पक्ष की किरन देवी ने 15 अगस्त को डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की धमकी देने के बाद गायब हो गईं। सीओ ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह और थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने दोनों महिलाओं के घर पहुंच गए और दोनों महिलाएं अपने घर पर मौजूद नहीं मिलीं। परिजनों ने घर पर नहीं होने की जानकारी पुलिस को दी। निगरानी के लिए दोनों महिलाओं के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के परिजनों के बीच खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर 22 अप्रैल 2026 को झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही महिलाएं अपने अपने परिजनों को बचाने के लिए यह कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें