फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से डूबीं सड़कें, सरकारी कार्यालय परिसर में भी भरा पानी

Sat, 15 Aug 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बीते दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद शुक्रवार को सुबह में दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जिससे सड़कें और गली कूचे जलमग्न हो गए। यहां तक की बारिश का पानी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला में कुंडा तालाब से सटी घनी आबादी के बीच आम रास्तों पर जमा हो गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईदगाह रोड, पैंठ बाजार रोड, हरियाणा रोड, जैतपुर पट्टी, चांदपुर मंगोल रोड समेत नीचे तल और जर्जर रास्तों और नव विकसित कॉलोनियों में कीचड़ पसरने और जलभराव की समस्या से लोग जूझते नजर आए। बारिश होने का सिलसिला से दोपहर तक जारी रही। बारिश रुकने पर ही पानी से धीरे-धीरे कम हुआ जिसके बाद शाम में जाकर लोगों को पूरी तरह से राहत मिल सकी। वहीं जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ब्लॉक परिसर, विद्युत उपगृह परिसर, सीएचसी परिसर, रेलवे अंडरपासों के नीचे में जलभराव देखने को मिला। उधर बारिश के पानी से खेत खलिहान भी लबालब नजर आए। किसान प्रदीप त्यागी, होराम सिंह, मोहम्मद यूनुस, संजय सैनी आदि किसानों ने तेज बारिश होने से धान और गन्ने की फसलों को लाभ होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें