फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिविल लाइंस में घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 16 जनवरी की शाम छह बजे कपिल, उसका भाई दिनेश, महेंद्र, अतुल, उसकी पत्नी अंशु, दिनेश के दो बेटे सौरभ, अमन, उसकी पत्नी पुष्पा और मां दीपमाला उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं पर पथराव कर दिया। आरोप है कि कपिल, दिनेश और महेंद्र ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें