मुरादाबाद जिले के चार निकायों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। इनमें नगर पालिका ठाकुद्वारा, नगर पंचायत उमरी कला, नगर पंचायत पाकबड़ा और नगर पंचायत ढकिया शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक ढकिया में सबसे अधिक मतदान कर महिलाओं ने रिकॉर्ड बनाया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नगर पालिका ठाकुरद्वारा में पुरुषों ने 67.86 और महिलाओं ने 71.73 फीसदी मतदान किया। वहीं नगर पंचायत उमरीकलां में पुरुषों ने 68.17 और 73.61 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। इसके अलावा नगर पंचायत पाकबड़ा में महिलाओं ने 66.64 और पु्रुषों ने 64.50 फीसदी मतदान किया। नगर पंचायत ढकिया में पुरुषों ने 73.52 फीसदी तो महिलाओं ने 82.27 फीसदी मतदान कर रिकॉर्ड कायम किया।
निकाय का नाम - कुल पुरुष मतदाता - कुल महिला मतदाता - पुरुषों ने किया मतदान - महिलाओं ने किया मतदान
नगर निगम मुरादाबाद - 357826 - 316172 - 166931 - 125034
नगर पालिका द्वाकुरद्वारा - 20544 - 18579 - 13942 - 13326
नगर पालिका बिलारी - 21342 - 19538 - 13384 - 11605
नगर पंचायत भोजपुर - 13357 - 12294 - 9802 - 8422
नगर पंचायत कांठ - 14016 - 12953 - 10027 - 9112
नगर पंचायत उमरी कलां - 7472 - 7135 - 5094 - 5252
नगर पंचायत कुंदरकी - 14462 - 12953 - 9446 - 8263
नगर पंचायत पाकबड़ा - 19444 - 16349 - 12542 - 10855
नगर पंचायत अगवानपुर -12316 - 11481 - 7480 - 6600
नगर पंचायत ढकिया - 9351 - 8242 - 6875 - 6781
नगर पंचायत महमूदपुर माफी - 11267 - 10060 - 7033 - 6134
योग - 501397 - 446273 - 262556 - 211365