फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मतदाता जागरूकता के लिए शहर में महिलाओं ने पिंक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरकारी सेवा से जुड़ीं महिलाओं ने शहर में पिंक रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित कुमार यादव, एसएसपी हेमराज मीना ने मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए आए सभी अधिकारियों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मतदाता सेल्फी स्टैंड से सेल्फी लेते हुए शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इसके बाद तीनों अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पिंक रैली को रवाना किया। यह रैली कलक्ट्रेट सभागार से पीली कोठी, सांई अस्पताल, मानसरोवर काॅलोनी, प्रकाशनगर चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौराहा, कंपनी बाग होते हुए पंचायत भवन, मुरादाबाद में समाप्त की गई।
इस दौरान तीनों अधिकारियों ने खुली जीप में पिंक रैली के साथ निर्धारित रूट पर भ्रमण किए। रैली में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें