फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जरूरत पड़े तो हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें महिलाएं

Sun, 26 Jul 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मिशन शक्ति अभियान 0.5 के अंतर्गत शनिवार को कांठ थाने की महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी-11) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं, युवतियों एवं बालिकाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान महिला सुरक्षा टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिला सुरक्षा टीम ने उपस्थित महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता को समाज की मजबूती का आधार बताते हुए सभी से मिशन शक्ति अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक सोनम, सिपाही प्रेरणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें