फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समय से सामग्री और मानदेय नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामुदायिक केयर टेकर एसोसिएशन ने सफाई के लिए समय से सामान नहीं मिलने और मानदेय में देरी को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी की वजह से केयर टेकर महिलाओं को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सामुदायिक केयर टेकर एसोसिएशन के सदस्य बृहस्पतिवार को जुलूस के शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए नारे लगा रही थीं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकर माताएं और बहनें अत्यंत सीमित मानदेय पर कार्य कर रही हैं। ये महिलाएं प्रतिदिन शौचालयों की साफ-सफाई, देख-रेख एवं आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। दिक्कत यह है कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते केयरटेकरों को कई महीनों तक मानदेय नहीं मिलता है। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। एसोसिएशन ने डीएम से मानदेय का भुगतान उनके खाते में कराने की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार, प्रदीप, मंजू, रितू, शिव कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें