फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिलाओं ने धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव असालतपुर टांडा की महिलाओं ने मंगलवार एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि पर धर्मशाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि गांव में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां पर सार्वजनिक कार्यक्रम शादी, विवाह आदि हो सके। इस स्थिति के चलते लोगों को सड़क पर ही सारे सामाजिक कार्य करने पड़ते हैं। इससे गांव के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसलिए प्रशासन ग्राम समाज की भूमि पर धर्मशाला के निर्माण की अनुमति दें।
विज्ञापन

एसडीएम के न मिलने पर महिलाओं ने अपनी मांग का ज्ञापन तहसीलदार भूपाल सिंह को दिया। तहसीलदार ने उनकी मांग के संबंध में एसडीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में रूपा, राखी, ज्योति, मिथिलेश, रेनू ,शकुंतला, लक्ष्मी सर्वेश आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें