फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: राष्ट्रपति को देखकर चहक उठी महिलाएं, गुलाब दिया तो महामहिम ने पूछा- आपको अमृत उद्यान कैसा लगा

Sat, 09 Mar 2024 03:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले की महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया। इस बीच उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति को देखकर महिलाओं ने उन्हें गुलाब भेट किया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद की महिलाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बुलावे पर दिल्ली गईं अनुसूचित जाति की 300 महिलाओं को राष्ट्रपति भवन व अमृत उद्यान का भ्रमण कराया गया। जिसे देख कर जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं खुश हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिले की करीब 10 महिलाओं ने काफी करीब से देखा।

विज्ञापन


बिलारी क्षेत्र की गीता रानी ने तो राष्ट्रपति को गुलाब का फूल भी भेंट किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने सभी महिलाओं से अपने दम पर लगातार आगे बढ़ते रहने के लिए भी प्रेरित किया। जिले की काफी महिलाएं उनके भले ही नजदीक नहीं जा सकीं, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा हाथ हिलाकर किए गए अभिवादन ने सभी का दिल जीत लिया।

लौटते समय यह महिलाएं खुशी से फूली नहीं समाईं। सभी का कहना था कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति भवन व राष्ट्रपति को इतने करीब से देखने का उन्हें मौका मिलेगा। बिलारी ब्लॉक के ग्राम बेहटा सरथल निवासी गीता रानी दिल्ली से लौटते समय काफी खुश नजर आईं।
विज्ञापन


बताया कि उनके लिए शुक्रवार अब तक की जिंदगी का सबसे अच्छा दिन रहा। राष्ट्रपति को न सिर्फ काफी करीब से देखने का मौका मिला बल्कि उन्हें गुलाब का एक फूल भी दिया। उन्होंने पूछा कि उन्हें अमृत उद्यान कैसा लगा। इस पर सभी महिलाओं ने एक साथ कहा कि बहुत अच्छा।

इसके बाद उन्होंने सभी महिलाओं से आगे बढ़ते रहने को भी कहा। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। ग्राम पैगंबरपुर निवासी सुमनलता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करीब 50 मीटर दूरी से देखा। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर सुमनलता काफी खुश नजर आईं।

अमृत उद्यान उन्हें खूब भाया। बीजना निवासी नीरज ने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह राष्ट्रपति भवन के अंदर भी कभी जा सकेंगी। बताया मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण तलाशी लेने के बाद सभी को आई कार्ड जारी कर राष्ट्रपति भवन भ्रमण करने दिया गया।

अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 100 से अधिक किस्म के गुलाब, 60 से अधिक प्रजातियों के मौसमी फूलों, राष्ट्रपति भवन की ऊंची इमारतों को सभी ने मोबाइल में कैद किया। डिलारायपुर निवासी मीनाक्षी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में मौजूद संग्रहालय उन्हें काफी भाया।

उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत कई महान नेताओं की आदम कद प्रतिमाओं को देख ऐसा लगा कि सभी लोग साक्षात सामने खड़े हैं। स्वयं सहायता समूह की संगीता, शकुंतला, सुनीता, बबिता व उर्मिला आदि जिले की कई महिलाओं ने भी राष्ट्रपति को करीब से देखा।

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजनाथ सिंह ने बताया कि देर शाम तक सभी महिलाएं दिल्ली से वापस सकुशल लौट आईं। सभी महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें