फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सार

कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।पत्नी कांति देवी भी तीन बेटियों संतोष, चंचल, स्वाति और बेटे अरुण को साथ लेकर किशनपुरा में ही पति के साथ रहती थी।इस हादसे में कांतिदेवी के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कटघर के हृदयपुर गांव निवासी कांतिदेवी (37) की मौत हो गई जबकि उसका पति कैलाश और बेटी स्वाति घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कैलाश हिमाचल प्रदेश के किशनपुरा स्थित गैस फैक्टरी में काम करता है। पत्नी कांति देवी भी तीन बेटियों संतोष, चंचल, स्वाति और बेटे अरुण को साथ लेकर किशनपुरा में ही पति के साथ रहती थी। छोटी बेटी स्वाति की तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले ही परिवार अपने पैतृक घर हृदयपुर आया था। सोमवार सुबह कैलाश और उसकी पत्नी कांतिदेवी बेटी स्वाति की दवा लेने रामपुर के हरियाल गांव जा रहे थे। कैलाश की बाइक अभी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से ईंटें लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कांतिदेवी के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। जबकि कैलाश और उसकी बेटी घायल हो गई। हादसे के मौके पर भीड़ जुटी तो चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कांति देवी को मृत घोषित कर दिया। कैलाश और उसकी बेटी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें