मुरादाबाद। लेडीज क्लब में रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद मिड टाउन के तीजोत्सव की धूम रही। क्लब की सदस्य गीतों पर जमकर थिरकीं। गीता अग्रवाल और राखी अग्रवाल तीज क्वीन बनीं। बाद में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को तीजोत्सव व अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व इनरव्हील प्रार्थना के साथ किया गया। सचिव अरुणा गोयल ने क्लब के सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आईएसओ सपना अग्रवाल ने बोलती मटकी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। इसमें मीना गुप्ता प्रथम रहीं। साथ ही रेनू जैन व नीलिमा अग्रवाल को भी विजेता घोषित किया गया।
तीज क्वीन का खिताब गीता अग्रवाल व राखी अग्रवाल को मिला। साधना अग्रवाल को समयबद्धता का पुरस्कार दिया गया। क्लब एडिटर पूजा अग्रवाल ने क्लब रोस्टर का विमोचन कराया। ग्रुप डांस में मीता, राखी, रजनी, अर्चना, साधना, शिवि आदि ने प्रतिभाग किया।
पीडीसी रेनू गुप्ता ने सुरीली आवाज में सावन गीत प्रस्तुत किया। तीज स्पेशल गगम में रोहिणी कंसल, निशा, प्रीत आदि, हाऊजी में डॉ. बबीता को पहाल, दया को दूसरा अरुणा को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, अनीता रस्तोगी, शालिनी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, शोभा, मधु अग्रवाल, संगीता, नीलिमा आदि मौजूद रहीं।