फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1.15 क्विंटल गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक महिला को 1.15 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला के पिछले कुछ दिनों से नई तहसील से सोनकपुर जाने वाले मार्ग के पास स्थान बदल-बदल कर गांजा बेच रही है। इस पर रविवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार और महिला उपनिरीक्षक दीपिका मलिक को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। वहां एक महिला चोरी छिपे गांजा बेचते हुए मिल गई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। महिला ने अपना परिचय बबिता निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइंस दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पास ही छिपाकर रखा गया 1.155 क्विंटल गांजा बरामद किया। बबिता ने बताया कि वह गांजा उत्तराखंड से खुद लाती है और मंगाती भी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला से पूछताछ के बाद गांजा तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। महिला को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें