फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिलाओं में फिटनेस को लेकर बढ़ रहा जुनून, जिम की ओर रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहले जहां केवल पुरुष ही जिम में नजर आते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी जिम में नजर आने लगी हैं। शहर की महिलाएं अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हो रही हैं। इस दौरान वह जिम का रुख करने लगी हैं। शहर के महिलाओं के जिम में सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

शहर की महिलाएं केवल वजन घटाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिट बॉडी, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए भी एक्सरसाइज कर रही हैं। इस दौरान ब़ड़ी संख्या में महिलाएं जिम की ओर रुख कर रही हैं। जिम में महिलाएं कार्डियो, योग, फंक्शनल एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रही हैं। महिलाओं का मानना हैं कि घर में काम करना हो या ऑफिस में, मानसिक तनाव तो बढ़ता ही है। इसलिए महिलाएं चुस्ती-फुर्ती लाने और मानसिक तनाव से बचने के लिए जिम का चुनाव कर रही हैं।
00
घर में महिलाएं खुद को समय नहीं दे पाती है जिससे उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए महिलाओं को अपने लिए एक घंटा निकालकर जिम जरूर जॉइन करना चाहिए।
विज्ञापन

- शुभी कसेरा, सिविल लाइन
00
पहले फिटनेस को लेकर काफी लापरवाह रहती थी लेकिन अब रोज जिम जाने की आदत बना ली है। जिम जाने से शरीर चुस्त रहता है और काम में भी मन लगा रहता है। कोई बीमारी और मोटापा न होने पर भी जिम जाना महिलाओं के लिए काफी अच्छा है।
- महक ढल, बुध बाजार
00
मोटापा न केवल दिखने में खराब लगता है बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां भी होती है। इन्हीं बीमारियों से बचने के लिए मैंने 60 साल की उम्र में जिम जॉइन किया। इससे मेरे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को काफी लाभ मिला। एक्सरसाइज करने के बाद डॉक्टर का भी कहना है कि इससे मेरे स्वास्थ्य पर अच्छा असर पर रहा है।
- अनीता वर्मा, सिविल लाइंस
00
मुझे जिम जॉइन किए हुए दो साल हो गए। एक्सरसाइज करने पर शुरूआत के दो से तीन दिन काफी मुश्किल लगे लेकिन हार न मानते हुए मैंने जिम जाना नहीं छोड़ा। साथ ही जिम में महिलाओं को 40 मिनट तक कार्डियो करवाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी अच्छा है।
विज्ञापन

- स्वाति गुप्ता, बुध बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें