फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद के असालतपुरा में 25 वर्षीय महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह महिला का शव फंदे पर लटका देखा तो परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली आयशा ने करीब दो साल पहले अज्जू कुरैशी से शादी की थी। असालतपुरा में ही आयशा की मां और मायके के अन्य लोग किराये के मकान में रहते हैं। इसी मकान की ऊपरी मंजिल पर आयशा अपने पति के साथ रह रही थी। गलशहीद थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला कि अज्जू बृहस्पतिवार की रात बाहर गया था। ऊपरी मंजिल पर आयशा अकेली थी। मकान में नीचे उसकी मां व अन्य लोग मौजूद थे। रात में किसी समय महिला ने दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गई। शुक्रवार सुबह देर तक आयशा नीचे नहीं आई तो उसकी मां ने ऊपर जाकर देखा। पता चला कि आयशा का शव लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें