फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धोखाधड़ी में पति पत्नी समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में पति-पत्नी समेत चार पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बिलारी के सहसपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसके भाई सुशील की पत्नी वंदना के नाम सूरज नगर गुलाबबाड़ी में 100 गज का मकान है। आरोप है कि वंदना को समूह बनाकर रुपये दोगुना करने का लालच देकर गलशहीद के गांधी नगर निवासी राजेंद्र जैन, उसकी पत्नी रश्मि जैन और सिविल लाइंस के वेवग्रीन निवासी संजीव सरीन, उसकी पत्नी मानसी सरीन ने मकान बिकवा दिया। रश्मि और मानसी के नाम पर करा दिया। आठ लाख रुपये में मकान बेचने की बात की गई लेकिन रकम नहीं दी गई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें