उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आदमपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते हैं कि आदमपुर थाना इलाके के गांव की 25 वर्षीय महिला की करीब पांच साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसका गांव के अपनी ही बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताते हैं कि तीन अगस्त को शादीशुदा प्रेमिका प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर उसके गांव के नजदीक से गुजर रही थी। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी के गांव के ही छह से सात युवक मिल गए। उन्होंने बाइक को रोक लिया।
प्रेमी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद प्रेमी के सामने ही प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शनिवार को थाने पहुंची प्रेमिका ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।