फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी की लाइन की चपेट आने से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। साथ ही लिंटर पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें भी आई हैं। विद्युत हादसे के वक्त महिला अपने मकान की छत पर झाड़ू से सफाई कर रही थी तभी झाड़ू तारों से टकरा गई। हालत गंभीर होने से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विद्युत हादसे से लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी संजीदा पत्नी याकूब खां बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने मकान की छत पर पौधे को पानी देने के लिए चढ़ी थी। इस दौरान गमलों में भरा पानी छत पर भी फैल गया। संजीदा झाड़ू से छत साफ करने लगी। तभी झाड़ू करीब से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बताते हैं कि हादसे में तेज करंट लगने से महिला झुलस कर लिंटर पर गिर गई जिसके चलते उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित महिला को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए कुंदरकी सीएचसी पर ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अब महिला मुरादाबाद के ही एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। हादसा होने से ख्वाजा नगर के लोगों में खलबली मच गई। वहीं सभासद शाहिद सिद्दीकी, रफीक सैफी, शकील सैफी, दलीप सैफी, हाजी अय्यूब, रईद सिददीकी आदि का कहना है कि हाईटेंशन लाइनों की वजह से मकानों पर हर समय करंट का खतरा बना रहता है लेकिन इन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करके हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

एक साल पहले युवती की हो चुकी है मौत
कुंदरकी। मोहल्ला ख्वाजा नगर में आबादी के ऊपर से 33 केवी लाइन के अलावा दो 11 केवी की हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। 33 केवी की हाईटेंशन लाइन कुंदरकी बिजलीघर को आ रही है। इन तीनों हाईटेंशन लाइनों के नीचे काफी संख्या में मकान हैं। 33 केवी की हाईटेंशन लाइन तो मकान की छतों से मात्र चार-पांच फीट की ऊंचाई से ही गुजर रही हैं। झुलसी संजीदा के मकान की छत पर ही एक साल पहले हिकमत सैफी की बेटी गुलिस्ता भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही एक अन्य मकान के निर्माण कार्य में लगा मजदूर को भी करंट लगने से झुलस गया।
हवाई करंट लगने से गिरकर घायल हुई महिला : जेई
कुंदरकी। कुंदरकी बिजलीघर के अवर अभियंता लोकेंद्र सिंह का कहना है कि जांच करने पर पता चला है कि 33 केवी की हाईटेंशन लाइन का संजीदा नाम की महिला को हवाई करंट लगा है जिसके चलते वह नीचे कर घायल हुई है। अगर से महिला सीधे हाईटेंशन लाइन से टकरा जाती तो जान भी जा सकती थी।
::::
बीस दिन से पहले लाइनों का किया था निरीक्षण : एसडीओ
कुंदरकी। उप खंड अधिकारी कुंदरकी दीपक सिंह का कहना कि बीस दिन पहले नगर क्षेत्र में आबादी के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को देखा गया था। एसडीओ विद्युत ने बताया कि आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइनों को रोड किनारे अंडर ग्राउंड शिफ्ट कराने के लिए स्टीमेट बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजा चुका है।
विज्ञापन

::::
फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें