फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से छुटकारा पाने को रचा ऐसा खेल: शातिर अपराधी को सौंपा था काम, काली थैली खुलते ही सामने आया राज

Fri, 29 Jul 2022 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस के अनुसार शबाना झोलाछाप आशकार की पहली पत्नी है। आशकार ने कुछ साल पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। बाद में दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया था। वहीं शबाना ने अशकार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे से बचने के लिए आशकार ने हिस्ट्रीशीटर के साथ साजिश रची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के भोजपुर में झोलाछाप ने पत्नी को चरस की तस्करी में फंसाने के लिए हिस्ट्रशीटर के साथ मिलकर साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए। हिस्ट्रीशीटर के पास से 270 ग्राम चरस बरामद की है। हिस्ट्रीशीटर और झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सीओ ठाकुरद्वारा सागर जैन ने बताया कि गोधी में शबाना क्लीनिक के गेट के सामने से एक युवक को काली थैली में 270 ग्राम चरस साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम साजिद उर्फ सरजीत बताया। वह भोजपुर के मोहल्ला आंगा धर्मपुर निवासी है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसे यह चरस झोलाछाप आशकार निवासी गोधी ने शबाना के क्लीनिक में रखने के बाद तुरंत बाद पुलिस को सूचना देने के लिए कहा था। जिससे पुलिस शबाना को चरस सहित गिरफ्तार कर ले। गिरफ्तार युवक भोजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर व आशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि शबाना झोलाछाप आशकार की पहली पत्नी है। आशकार ने कुछ साल पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। बाद में दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया था। वहीं शबाना ने अशकार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे से बचने के लिए आशकार ने हिस्ट्रीशीटर के साथ षड्यंत्र रच कर चरस रखवाने की साजिश की थी। जिससे वह शबाना द्वारा दायर मुकदमे से बच सके। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सरजीत को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया पुलिस टीम झोलाछाप आशकार की गिरफ्तार के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें