फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा में फंदे पर लटका महिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन घर लौटे तो इस मामले की जानकारी हुई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी के तराऊ नंगला गांव निवासी गौतम पाकबड़ा कस्बे में होली वाला कुआं मोहल्ला निवासी दीन दयाल गुप्ता के मकान में किराये पर रहता है। गौतम के परिवार में पत्नी पिंकी और दो बच्चे श्याम और हर्षित हैं। गौतम मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। शनिवार को गौतम दोनों बच्चों को लेकर बदायूं शादी समारोह में गया था। घर में पिंकी और उसकी सास थी। इसी बीच सास भी कहीं चली गई थी।
गौतम ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम शादी से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो पिंकी का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा गया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें