फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर निजी यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेवरखास गांव के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार निजी यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला अपने पति के साथ कुंदरकी दवाई लेने जा रही थी।
विज्ञापन

तेवरखास गांव निवासी नूर मोहम्मद खेती करता है। उसकी पत्नी नदीम जहां को बुखार आने पर शनिवार दोपहर वह उसे बाइक से कुंदरकी के एक चिकित्सक के पास दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक तेवरखास गांव के संपर्क मार्ग से हाईवे पर आई, तभी बिलारी से कुंदरकी को जा रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नदीम जहां सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। जबकि नूर मोहम्मद को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल नदीम जहां को 108 एम्बुलेंस से उसका पति उपचार कराने सीएचसी बिलारी ले गया। जहां चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद नदीम जहां (40) को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नदीम जहां के परिवार में पति के अवाला तीन बेटे फराज, अरबाज और फैज और एक बेटी सानिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें