फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची महिलाओं ने चोरी की सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आवास विकास कालोनी स्थित मधुरम ज्वैलर्स शोरूम से महिलाओं ने सोने की चेन चोरी कर ली। महिलाएं एक पुरूष के साथ शोरूम में खरीदारी करने गई थी, लेकिन बिना कुछ खरीदे ही वापस चली गईं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ये घटना कैद हो गई है। शोरूम स्वामी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझोला के मानसरोवर कालोनी निवासी विनीत अग्रवाल का आवास विकास में मुधरम ज्वैलर्स नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2020 को दोपहर करीब दो बजे उनके शोरूम में दो महिलाएं और एक पुरूष पहुंचा। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। कर्मचारियों ने उन्हें सोने की चेन दिखाईं। इसके बाद वह बिना कुछ खरीदे ही वापस चले गए। बाद में कर्मचारियों ने चेक किया तो एक चेन कम थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक महिला चेन चुराती दिख रही है। इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें