फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जादू टोना से इलाज करने के बहाने होटल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला को तांत्रिक ने जादू टोना से इलाज करने के बहाने होटल में बुला लिया। आरोपी ने यहां महिला को तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।गलशहीद थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब रहती है। एक दिन उसकी मुलाकात कटघर के रहमत नगर गली नंबर एक निवासी तसलीम सलमानी से हुई। आरोपी ने महिला को झांसा दिया है कि वह तांत्रिक हैं और जादू टोने और तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज करता है। महिला का आरोप है कि 12 सितंबर को आरोपी ने उसे बुधबाजार स्थित होटल में इलाज करने के लिए बुला लिया। महिला होटल में पहुंची तो आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें