फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुकदमे की पैरवी कर लौट रही महिला का मर्डर, पति ने बाइक से खींचा और सड़क पर पटककर मार डाला

Tue, 01 Jul 2025 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मुकदमे की पैरवी कर लौट रही महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। डिलारी के चटकाली के जंगल में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग, सहाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डिलारी थाना इलाके में चटकाली गांव के पास सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कचहरी से मुकदमे की पैरवी कर अपने भाई के साथ बाइक से लौट रही महिला को पति ने घेर लिया। भाई का आरोप है आरोपी ने उसकी बहन को बाइक से खींच लिया और सड़क पर पटक दिया। 
विज्ञापन


जिससे मौके पर ही बहन की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति धमकी देकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम बुला ली। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत हादसे में हुई है। 

डिलारी क्षेत्र की नगर पंचायत ढकिया निवासी इदरीस ने अपनी बेटी सहाना की शादी क्षेत्र के गांव सुमालखेड़ा निवासी मुस्तफा के साथ की थी। शादी के बाद सहाना ने एक पुत्री को जन्म दिया था। दोनों के बीच हुए विवाद के कारण सहाना अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


बाद में उसने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसी मुकदमे की पैरवी कर अपने भाई मोहम्मद अहमद के साथ बाइक से घर लाैट थी। भाई का आरोप है कि डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली गांव के जंगल में रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुस्तफा मिल गया। 

आरोप है कि उसने सहाना को बाइक से खींच कर सड़क पर पटक दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि महिला की मौत हादसे में हुई है। पति से विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

उसी विवाद के कारण मायके वाले आरोप लगा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आई कि जिस वक्त की घटना बताई गई है। उस समय पति अपने खेत पर मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें