फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में रेप के बाद महिला की हत्या

Thu, 26 Nov 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव लौंगी खुर्द के जंगल में एक महिला की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने महिला के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटा और फरार हो गया। जंगल में महिला की लाश पड़ा देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सभी ने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि महिला लोकल से नहीं है। हालांकि लाश के पास पड़े मिले सामान से इतना साफ हो गया है कि हत्या वहीं की गई है जहां लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगी खुर्द में कुड़का नदी के पास स्थित महेंद्र सिंह के खेत में बुधवार को दोपहर बाद एक महिला की लाश पड़ा देख ग्रामीण सहम गए। महिला के गले में दुपट्टा कसा था और कपड़े अस्त व्यस्त थे। लाश के पास हरे रंग की चूड़ियां, बिस्कुट का एक साबुत पैक और एक पार्लेजी बिस्कुट का खाली रेपर पड़ा था। महिला के मुंह से खून निकल रहा था। जंगल में लाश की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर ठाकुरद्वारा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बलात्कार की आशंका के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम में स्लाइड तैयार करने की भी संस्तुति की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिनाख्त के लिए लाश के फोटो आसपास के थानों व पड़ोसी जिलों में भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें