फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चलती बस में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। चलती बस में एक युवक ने महिला यात्री से छेड़खानी कर दी। आरोपी ने विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। आरोपी ने महिला का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कांठ पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि 16 जून की दोपहर करीब दो बजे वह पांच साल की बेटी के साथ बस में सवार होकर बिजनौर जिले के स्योहारा स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। रास्ते में एक युवक बस में चढ़ा था। जिसे महिला जानती नहीं थी। आरोपी युवक बस में सीट पर उसके पास आकर बैठ गया और उससे छेड़खानी करने लगा।
उसने छेड़खानी का विरोध किया और आरोपी युवक से सीट से उठने को कहा तो वह गाली-गलौच करने लगा। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट और उसका उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल बस में ही छोड़कर भाग गया। महिला यात्री की शिकायत पर कांठ पुलिस ने छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट में केस दर्ज कर लिया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें