फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी से एक माह पहले युवती लापता, अपहरण की आशंका

Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शादी से महज एक माह पहले एक युवती गायब होने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। घर से युवती से जेवरात और नकदी भी समेट कर ले गई है जिसका जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई बहन के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं घर में चल रही शादी की तैयारियों को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके की एक महिला ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी उसकी 18 वर्षीय बेटी की शादी आगामी 22 मार्च 2026 को होनी तय हुई थी। उसकी गैर मौजूदगी में गांव की एक युवती घर पर आई और उसकी बेटी को बहाने से बुलाकर अपने घर पर ले गई। जब काफी समय तक उसकी बेटी वापस नहीं आयी तो पता चला कि उसकी बेटी घर से बुलाकर ले जाने युवती का भाई फैजान बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। घर से उसकी बेटी जेवरात और 220000 रुपये की नकदी भी ले गई है। यह प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना भी बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने जांच में जुटी है। थाना प्रभारी का कहना कि जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें