फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिपोर्टिंग चौकी में एफआईआर दर्ज करा सकेंगीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिलाओं की सहूलियत के उद्देश्य से मुरादाबाद के दो थानों में महिला रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना की गई है, ताकि उन्हें शिकायतें दर्ज कराने के लिए महिला थाने की दूरी तय न करनी पड़े। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों चौकियों में स्टाफ भी भी तैनात कर दी है। जिनकी कमान महिला दरोगाओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर ठाकुरद्वारा और कटघर थाने में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इन चौकियों का आन लाइन उद्घाटन करेंगे। ठाकुरद्वारा की महिला रिपोर्टिंग चौकी की प्रभारी महिला उप निरीक्षक विमला त्रिलोकी को बनाया गया है। इनके अलावा इस चौकी पर हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, सुरेश चंद्र, कांस्टेबल उपेेंद्र, समीर तोमर, महिला कांस्टेबल रीना को तैनाती गई है। जबकि नागफनी थाने की महिला दरोगा सुशीला को कटघर की महिला रिपोर्टिंग चौकी की प्रभारी बनाई गईं हैं। इनके अलावा हेड कांस्टेबल हीरा लाल, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शिवम तोमर, विवेक और महिला कांस्टेबल रूपा रानी, कृष्णा शर्मा, कांस्टेबल आदेश कुमार को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला अपराध से संबंधित केस यहां दर्ज किए जाएंगे। ताकि पीड़िताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला थाने तक न जाना पड़ेे। उन्होंने बताया कि इन चौकियों का उद्घाटन आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आनलाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें