मूंडापांडे थानाक्षेत्र के सहरिया गनेशपुर गांव निवासी प्रेमपाल का बेटा प्रमोद कुमार ( 41) करीब 15 साल से ठाकुरद्वारा में रह रहा था। मंगलवार की सुबह दस बजे दुधिया दूध देने पहुंचा तो गेट के बाहर तक खून बह रहा था। पुलिस ने इस मामले में प्रमोद के पिता प्रेमपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ठाकुरद्वारा निवासी महिला सात साल से प्रमोद के साथ लिव-इन में थी।
महिला पहले से शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। महिला दिन में प्रमोद के साथ रहती थी और रात में अपने पहले पति और बच्चों के पास चली जाती थी। प्रमोद ब्याज पर रुपये बांटते थे। उन्होंने महिला को पांच लाख रुपये, उसके भाई को तीन लाख रुपये और एक अन्य को 25 लाख रुपये ब्याज पर दिए थे। प्रमोद अपना मकान बेचकर शादी करना चाहते थे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव में ही बसने की तैयारी कर रहे थे लेकिन महिला की नजर प्रमोद की संपत्ति पर थी।
उसने लोगों बताया रखा कि प्रमोद उसका पति है।उसने इस हत्याकांड को अंजाम देने के अपने बेटे और 25 लाख रुपये ब्याज लेने वाले व्यक्ति को भी अपने शामिल कर लिया था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला समेत तीन लोग हिरासत में ले लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला ने ही अपने बेटे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर प्रमोद की हत्या की है।