फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छूटा महिला का पर्स, टीटीई ने किया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के टीटीई हमीद अली ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने ट्रेन की सीट पर छूटे एक महिला के पर्स को सुरक्षित उस महिला के पास पहुंचा दिया। इस कार्य के लिए रेल प्रशासन ने हमीद अली की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद हैड क्वार्टर के सीआईटी हमीद अली की ड्यूटी गाड़ी संख्या 04229 प्रायगराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में लखनऊ से मुरादाबाद तक थी। शाहजहांपुर स्टेशन से गाड़ी के प्रस्थान के बाद टीटीई लॉबी से सूचना मिली कि एक महिला यात्री रश्मि गुप्ता का पर्स एसी कोच नंबर बी-1 के सीट नंबर 14 पर छूट गया है। इसके बाद हामिद अली ने सूचनानुसार कोच में जाकर देखा तो सीट पर लेडीज पर्स मिल गया।
रेल प्रशासन के मुताबिक पर्स में 4400 रुपये कैश थे। इस संबंध में जीआरपी को भी अवगत कराया गया और यात्री के कहने पर सीआईटी कार्यालय मुरादाबाद में यात्री के रिश्तेदार राजेंद्र रस्तोगी को वह पर्स कैश सहित सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने कहा कि सीआईटी हामिद अली ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें