फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 साल की चाची दे बैठी भतीजे को दिल, 11 दिन में चला ऐसा जादू... चार बच्चों की मां साथ छोड़ने को तैयार नहीं

Tue, 09 Jul 2024 03:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में एक महिला का अपने भतीजे पर दिल आ गया। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी है। चार बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ 11 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। अब थाने पहुंचकर भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
भतीजे के प्यार में पागल चार बच्चों की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला अपने 30 साल के भतीजे से ही दिल लगा बैठी। महिला 11 दिन पहले ही भतीजे के साथ चली गई थी। मामले में पति ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को प्रेमी और परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला भतीजे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने भतीजे के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के चार बच्चे हैं। 

करीब 11 दिन पहले महिला भतीजे के साथ चली गई थी। महिला के पति ने मामले की पुलिस से शिकायत कर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने महिला और उसके भतीजे की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को महिला प्रेमी, परिजनों और गांव प्रधान के साथ थाने में पहुंची और भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इस पर पति ने महिला को तलाक दे दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने के लिए सब रजिस्ट्रार के यहां आवेदन किया है। शाम को महिला भतीजे के साथ ही थाने से चली गई। महिला के इस कदम को लेकर गांव के लोग भी हैरान है। ग्रामीणों का कहना है कि भतीजे के प्रेम में पागल महिला ने अपने चार बच्चों को भी बेसहारा छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें