फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कंटेनर की टक्कर से महिला की माैत, पति घायल

Sat, 25 Oct 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में काशीपुर मार्ग पर शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे कंटेनर ने आगे जा रही मोपेड को टक्कर मार दी। जिससे उस पर पीछे बैठी महिला की कंटेनर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड 16 निवासी जलीश अहमद कुरेशी अपनी पत्नी खैरुल निशा (65) के साथ अपनी ससुराल उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के गांव लाड़पुर गए थे। वहां से अपनी मोपेड से वापस घर लौट रहे थे। ठाकुरद्वारा नगर में काशीपुर रोड पर जीवन रेखा पैथोलॉजी लैब के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर में उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर से पीछे बैठी खैरुल निशा सड़क पर गिर गई और कंटेनर के पहिए के नीचे आकर कुचल गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला के पति जलीश कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती की चीख सुनकर लोगों ने कंटेनर को चालक सहित पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर उसे मंडी समिति में खड़ा करवा दिया। जबकि महिला के शव को मौके से ही सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जलीश कुरैशी को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। खैरुल निशा की मौत से उसके परिजन पांच पुत्रों एक पुत्री का रोते हुए बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर घटना की दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें