ठाकुरद्वारा। गांव बंकावाला निवासी राजवीर की पत्नी सूरजमुखी ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सुबह गोबर फेंकने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे ईंट पत्थर फेंकने कर उसे घायल कर दिया। इससे बेहोश होकर वह सड़क पर गिर पड़ी। सूचना पर परिजन मौके पर आए तो आरोपी वहां से भाग गए। सूरजमुखी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।