ठाकुरद्वारा। किशोरी को बालिग दर्शा शादी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक गांव निवासी युवक ने गांव की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके आधार में दर्ज आयु को बढ़ावाने के बाद उसके साथ शादी कर ली। किशोरी के पिता की तहरीर पर छह महीने पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया था। फरार चल रहे आरोपी राजवीर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर करने के बाद उसका मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।