सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव निवासी युवक लुकमान झोलाछाप है। रविवार रात वह नगर के हाईवे किनारे स्थित एक मोहल्ले में एक घर आया। यहां महिला के पति ने उसे अपनी पत्नी का प्रेमी बताकर पकड़ लिया। अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। कोई उसे लात घूंसे मार रहा है तो कोई बेल्ट से उसकी पिटाई कर रहा है। वह कई बार जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी उसकी पिटाई करते रहे। इस दौरान उसके मुंह से खून निकल आया। उसकी पिटाई के दौरान किसी ने घटना की वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक थाने गया और मारपीट करने के आरोपी महिला के पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी अफसर व उसके तीन साथियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
महिला बोली पति का गलत आरोप, है पहले से आना जाना
ढक्का निवासी जिस झोलाछाप को पत्नी का प्रेमी बताकर उसके साथ मारपीट की गई, इस मामले में नया मोड़ आ गया। जिसे झोलाछाप की प्रेमिका बताया गया था, वह महिला अपने पति के साथ खड़ी होने की बजाय झोलाछाप के पक्ष में है। वह थाने गई। पुलिस को बताया कि झोलाछाप युवक का पहले से ही उसके घर आना जाना है। उसके पति और अन्य ने गलत आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। जो गलत है। सीओ ने बताया कि महिला की बातों की वीडियो बना ली है। जिसमें साफ कह रही है कि पति ने युवक के साथ गलत मारपीट की है।