फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने नागफनी थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2017 को रामपुर जनपद के गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी दानिश खान के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थी। पीड़िता का आरोप है कि 20 दिसंबर 2024 को वह रिश्तेदारी में दफन में शामिल होने गई थी। इसी दौरान वहां पति भी आ गया। आरोप है कि दफन के बाद आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें