फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला ने भाभी समेत चार पर दर्ज कराया धमकी देने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी भाभी, उसके भाई, बहन समेत चार लोगों के खिलाफ धमकी देने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मझोला के आनंदनगर कुंदनपुर निवासी नीतू त्यागी पत्नी विजय त्यागी ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी काजल के भतीजे को मानसरोवर कॉलोनी स्थित आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया था। काजल का भाई सौरभ त्यागी अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के पैली में रहता है। काजल उसका भाई सौरभ त्यागी, उसकी पत्नी वर्षा और बहन आकांक्षा त्यागी अस्पताल से नहाने के लिए नीतू के घर आ गए थे। उस समय नीतू की बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन

नहाने के बाद सभी लोग बिना बताए घर से चले गए थे। नीतू घर पहुंची तो उसकी सोने की चेन गायब थी। उसने 15 नवंबर को अपनी भाभी काजल, उसके भाई और बहन से चेन के बारे में पूछताछ की तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि नीतू को जान से मारने की धमकी दी और बेटी को अगवा करने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें