फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कोविड अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरी कोरोना संक्रमित महिला, मौत

Thu, 20 Aug 2020 02:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोविड अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरी कोरोना संक्रमित महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टीएमयू में बने कोविड एल-थ्री अस्पताल की दूसरी मंजिल से संक्रमित महिला नीचे गिर गई। उसकी मौत हो गई। बिलारी निवासी संक्रमित महिला को मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर टीएमयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से पता चला कि खिड़की से निकलकर महिला ग्रिल के सहारे नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी। उसी दौरान हादसा हो गया। 

विज्ञापन


एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि बिलारी के ग्वारऊ गांव निवासी भीकम सिंह ने पांच दिन पहले अपनी पत्नी कविता (28) को बुखार आने पर लाइनपार स्थित हर्ष नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मंगलवार को कविता की कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 

इसके बाद मंगलवार देर रात पौने तीन बजे उसे कोविड 19 अस्पताल टीएमयू में भर्ती कराया गया। पति भीकम ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को भर्ती कराने के बाद घर चला गया था। कविता को अस्पताल की दूसरी मंजिल स्थित कोविड वार्ड में रखा गया था। बुधवार सुबह सूचना मिली की वह खिड़की से नीचे गिर गई है। इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह 7:54 बजे महिला खिड़की से बाहर छज्जे पर पहुंचती नजर आई। वह ग्रिल के सहारे नीचे उतरने की कोशिश करते समय हाथ से ग्रिल छूटने के कारण पेड़ से टकराते हुए नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर महिला के शव को सील करवाते हुए मोर्चरी में रखवा है। एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें