ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव रतनपुरा के पास शनिवार को झटका लगने से ट्रैक्टर से गिरकर गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी नगमा (25) की माैत हो गई, जबकि उसका दो साल का बेटा घायल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव अब्दुल्लापुर निवासी कफिल अहमद के परिवार में पत्नी नगमा के अलावा दो साल का बेटा है। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार की सुबह कफिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से पुआल लेकर गांव काजीपुरा निवासी बुआ के घर पहुंचाने जा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी नगमा और बेटा भी थे। रतूपुरा गांव के पास पहुंचने पर मोड़ पर अचानक सामने आए वाहन पर उन्होंने ट्रैक्टर के ब्रेक लगाए तो झटका लगने पर उनकी पत्नी नगमा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही गोद में बैठा दो वर्ष का बच्चा भी घायल हो गया। कफिल पत्नी और बच्चे को उपचार के लिए निजी चिकित्स के पास लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने नगमा को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए और गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया।