फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: महिला ने जताया सिपाही पति से जान का खतरा, एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Tue, 19 Jan 2021 04:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
domestic violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज के खातिर पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने का आरोपी पति अब पत्नी, बच्चों और उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी के समक्ष पेश होकर यह आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एसएसपी ने एसएचओ सिविल लाइंस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फकीरपुर पुलिस चौके पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पिता यूपी हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर हुए हैं। 2011 में उन्होंने उसकी शादी फकीरापुरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से की थी। पिता ने दान दहेज भी दिया था। उनके अब एक नौ साल की बेटी और चार साल का एक बेटा है। महिला ने बताया कि उसका पति भी सिपाही है और वर्तमान में पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाने में तैनात है। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही लगातार उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता आया है। वह उसे घर से भी निकाल चुका है। 

जिसके बाद से वह अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही है। लेकिन आरोपी पति उसे उसके बच्चों और उसके मायके वालों को अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह पहले शिकायत कर चुकी है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ सिविल लाइंस को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें