फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर वालों को नशे की गोलियां खिलाकर प्रेमी से मिलने पहुंच गई महिला, दोनों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए पति और परिजनों को सब्जी में नशे की गोली खिला दीं। परिजनों के गहरी नींद में सो जाने पर महिला अपने प्रेमी से मिलने चली गई। शुक्रवार की सुबह महिला का पता नहीं चलने पर पति और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना देकर पुलिस बुला ली गई। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ एक घर में पकड़ी गई। जिस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। प्रेमी का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का गांव के दूसरी जाति के युवक से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसका पता चलने पर उसके पति ने उस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने अपने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया। बृहस्पतिवार की रात को महिला को उसके प्रेमी ने गांव के एक घर में मिलने के लिए बुला लिया। महिला के पति ने इस बारे में पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने महिला को साजिश के तहत नशे की गोलियां दे दी थी। जिसे उसने पूरे परिवार को सब्जी में मिलाकर खिला दिया। पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया तो वह अपने प्रेमी से मिलने चली गई। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर भी ले गई। शुक्रवार को सुबह आंख खुलने पर जब पति को उसकी पत्नी दिखाई नहीं दी तो उसमें शोर मचाया। घर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और 112 डायल पुलिस को बुलाया गया। एक व्यक्ति से शक में पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने महिला और उसके प्रेमी को एक घर से बरामद करा दिया। महिला के पति ने पुलिस से अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला की मर्जी पर उसे उसके भाई के साथ भेज दिया गया है जबकि आरोपी कपिल का शांति भंग में चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट ने आरोपी को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें