मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, कटघर थानाक्षेत्र के पीरजादा मोहल्ला निवासी पत्नी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पांच साल से अलग अलग रह रहे हैं। तीनों बच्चे मां के साथ रहते हैं। मां महजबी ने पुलिस को बताया कि बीस वर्षीय बेटी की चार दिन तबीयत खराब चल रही थी। मुरादाबाद में ही निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रह था। सुधार न होने पर मंगलवार को युवती को दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में युवती की मौत हो गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी के शव को लेकर मुरादाबाद लौट आई। मंगलवार को युवती के शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। मृतका के पिता ने बेटी हत्या होने की आशंका जताई है। पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।