फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में संदिग्ध हाल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गईं। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए और उन्होंनेे दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया ह्रै।
विज्ञापन

मझोला के लाइनपार निवासी शिवानी देवी पत्नी प्रदीप शर्मा की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शिवानी की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले भी आ गए थे। मायके वालों ने दहेज के लिए मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मझोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी के पिता जयप्रकाशने बताया कि उन्होंने 06जुलाई 2019 को बेटी की शादी प्रदीप से की थी। शादी में करीब सात लाख रुपये दहेज में दिए थे। इसके बाद भी प्रदीप और उसके परिवार वाले शिवानी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ही प्रदीप और उसके परिवार वालों ने शिवानी को की हत्या की है। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति प्रदीप शर्मा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें