फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत-पल्लूपुरा रोड पर शुक्रवार की दोपहर नगला बलवीर गांव की एक महिला कमलेश को बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वह हादसे के समय खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

आसाराम की 60 वर्षीय पत्नी कमलेश शुक्रवार को खेत से चारा लेने गई थी। दोपहर करीब एक बजे कमलेश चारा लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें