फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पति व सास पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर 26 वर्षीय स्नेहा की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके पति व सास पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार रात 10:15 बजे की है। थाने में तहरीर दी गई है। आरोपी युवक भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है।
विज्ञापन

स्नेहा के बड़े भाई मोहित ने बताया कि वह संभल जनपद के असमोली के निवासी हैं। 29 नवंबर 2023 को उन्होंने बहन की शादी मुरादाबाद के पीतलनगरी इलाके के रहने वाले युवक से की थी। वह खुद को पेशे से अधिवक्ता बताता है और भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व सास स्नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर उसे ताने देते थे और मारपीट करते थे।
रविवार को घटना से कुछ देर पहले स्नेहा ने अपने मायके में फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद ही मौत की सूचना आ गई। स्थानीय लोगों ने मायके वालों को विवाहिता के घर की तीसरी मंजिल से गिरने की जानकारी दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पति व सास ने मारपीट के बाद धक्का देकर उसे छत से नीचे गिरा दिया। घायल महिला के ससुराल वाले उसे साईं अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की तो कार छोड़कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

देर रात अस्पताल पहुंचे महिला के पिता मनोज शर्मा व भाइयों ने डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके बाद कटघर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें