फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निकाह की जिद लिए प्रेमी के घर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला अंसारियान में रविवार शाम उस अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद ठान ली। प्रेमी युवती को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवती के घर वालों को सूचना दी तो उन्होंने युवती से रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, वह अपने जीवन का फैसला खुद लें। समस्या हो तो पुलिस को बताएं। इसके बाद युवती युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला अंसारियांन निवासी युवक मोहल्ले में ही एक कारखाने में सिलाई का काम करता है। युवक का मोहल्ले की ही दूसरी जाति की युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती बीते एक साल से लगातार युवक से जल्द निकाह की जिद कर रही है। युवती के कहने पर युवक ने अपनी मां को रिश्ता लेकर जब युवती के घर भेजा तो युवती के घरवालों ने साफ इन्कार कर दिया। रविवार शाम लगभग पांच बजे युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह करने की जिद करने लगी।
इस दौरान हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। युवक और उसके परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और निकाह के लिए अपनी सहमति जताई। पुलिस ने जब युवती के परिजनों को सूचना देकर थाने आने को कहा तो उन्होंने यह कहते हुए थाने आने से इनकार कर दिया कि अब हमने अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटी से सभी रिश्ते नाते जीवन भर के लिए खत्म कर दिए हैं। रविवार देर शाम लगभग नौ बजे पुलिस ने युवक और युवती को यह कहते हुए घर भेज दिया कि आप दोनों बालिग हैं जैसे चाहे अपने जीवन का फैसला लें यदि कहीं कोई समस्या है तो पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें