फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे का इलाज कराने आई मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए मझोला से कुंदरकी गई महिला को रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मारी थी। हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी तफ्तीश कर रही है। देर रात तक वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। हादसे के चलते लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

बिहार के जिला छपरा निवासी शकुंतला देवी मझोला थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी में किराए के मकान में रह रही थीं। शकुंतला देवी का पति मुकेश प्रसाद चेन्नई में नौकरी करने के लिए गया हुआ है। शकुंतला के बेटे अमन बीमार है। पुलिस के मुताबिक, बेटे को इलाज कराने के लिए शकुंतला कुंदरकी के ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा स्थित निजी अस्पताल में लाई थीं। यहां बीते चार दिन से अमन का इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह छह बजे जब महिला अपने बेटे को शौच कराने के लिए अस्पताल के बाहर बने शौचालय ले गई थी। इस दौरान वह सड़क पर आकर खड़ी हो गई। तभी मुरादाबाद अलीगढ़ नेशनल हाईवे से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में शकुंतला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें