सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मोरा की मिलक के पास एक महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई। लोगों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगाें की भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर पुलिस वाले भी पहुंच गए।
उन्होंने महिला से नीचे उतरने को कहा तो वह बोली, पहले मेरे लिए शराब लेकर आओ। तब ही मैं नीचे उतरूं गी। महिला जैसे ही ऊपर कदम रखती, नीचे खड़े लोगों की सांसें थम सी जाती थीं। क्योंकि कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। करीब एक घंटे ड्रामा करने के बाद महिला नीचे उतरी।
इसके बाद वह लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए वहां से चली गई। घटना रविवार देर रात साढ़े सात बजे की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोरा की मिलक के पास के पास ही 33 केवी की लाइन गुजर रही है। रविवार शाम 55 वर्षीय एक महिला बिजली के खंभे के पास घूम रही थी। उसने पहले खंभे के चक्कर लगाए।
महिला ने खंभे के नीचे बैठकर पूजा की। इसके बाद वह खंभे पर चढ़ गए। इसी बीच वहां दो व्यक्ति पहुंच गए। उनकी नजर खंभे पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतराने की काफी कोशिश की।
लेकिन महिला नीचे नहीं आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने प आशियाना पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार और सिपाही मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया। लेकिन वह नीचे नहीं आई। इसके बाद महिला बोली उसके लिए शराब और मेहंदी लेकर आओ।
इसके बाद ही वह नीचे आएगी। करीब एक घंटा ड्रामा करने के बाद महिला नीचे आ गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह ने बताया कि महिला मोरा की मिलक की रहने वाली है। मानसिक रूप से कमजोर है।