फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी शबाना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2023 को डिलारी के अलियाबाद निवासी कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। 22 मार्च 2026 को सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति कासिम, उसके पिता यासीन, भाई हासिम, तामसीम, गुलशन और मां फूलजहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें